उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक बने विजय सिंह

झारखंड
Share Now

रांची: उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक विजय सिंह मनोनीत किए गए। उनका मनोनयन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव और सचिव निरंजन भारती ने किया।यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव निरंजन भारती ने बताया कि संस्था पिछले पांच वर्षों से खेल, समाज के वंचित वर्गों, बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए कार्य कर रही है।

संस्थापक संरक्षक पद पर विजय सिंह की नियुक्ति से संस्था को नई ऊर्जा, मार्गदर्शन और सामाजिक विश्वास प्राप्त होगा। श्री सिंह पिछले दो दशक से सक्रिय रूप से सामाजिक कार्य करते आ रहे है। विजय सिंह मूलतः हजारीबाग के रहने वाले हैं और विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, बाल अधिकार, महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्य अनुकरणीय हैं। उनका जीवन स्वयं एक प्रेरणा है – उन्होंने सेवा को अपना धर्म और समाज को अपना परिवार माना है।

संरक्षक के रूप में उनकी भूमिका केवल एक औपचारिक पद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे संस्था को अपनी दूरदर्शिता, अनुभव और सामाजिक संबंधों से आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे। यह उम्मीद की जाती है कि उनके मार्गदर्शन में संस्था अपनी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाएगी।


इस अवसर पर श्री सिंह ने उम्मीद संस्था परिवार के सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि समाज की सेवा ही सच्चा धर्म है। इस मूलभावना को आत्मसाद करते हुए लगातार समाज के बीच में कार्य करते आ रहा हूं।

जिस उम्मीद से उम्मीद फाउंडेशन ने हमे अपना परिवार का हिस्सा बनाया और जो जिम्मेवारी दी है उस दायित्व पर हर संभव खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर मुन्ना टोप्पो, प्रतीक, रितेश उरांव, राजेश टोप्पो, निरंजन भारती, अनिरुद्ध पांडेय इत्यादि संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *