रांची: खादी पर केंद्रित कार्यों को मान्यता देते हुए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय अंतर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने रांची के आशीष सत्यव्रत साहू को “खादी मार्क” को प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र केवीआईसी के झारखंड राज्य निदेशक मांगे राम ने दिया। इस अवसर पर राजीव कुमार, अशोक सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे। “खादी मार्क” मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए श्री साहू ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है, जो खादी की शुद्धता, पारंपरिकता और गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।.हम खादी को सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और एक आत्मनिर्भरता का प्रतीक मानते हैं। आने वाले समय में भी हम इसी समर्पण और संकल्प के साथ स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाते रहेंगे। ज्ञात हो कि आशीष सत्यव्रत साहु पिछले कई सालों से खादी के कपड़े से कई नए डिजाइन वाले कपड़े तैयार करते हैं। इनके द्वारा डिजाइन किए गए कपड़ों की धमक देश के साथ विदेश में भी हो रही है। कई बड़े सेलिब्रिटी भी उनके डिजाइन किए हुए कपड़े को पहन चुके हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
