‘देश को कमजोर कर रही सुप्रीम कोर्ट’, आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सड़क पर उतरी लोअप

झारखंड
Share Now

एससी-एसटी में क्रीमी लेयर को लेकर आज भारत बंद है. सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ दलित-आदिवासी सड़कों पर उतर आए है. जगह जगह आगजनी की गई, परिवहन पूरी तरह से ठप है. कई जगह ट्रेनों को भी रोक दिया गया. दुकानों में भी तोड़-फोड़ की जा रही है. भारत बंद का असर झारखंड में भी दिख रहा है. रांची में भीम सेना के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं, कांके चौक पर गाड़ियां रोकी गई, हरमू में भारत बंद समर्थकों ने सड़क पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. डोरंडा के पास भी भीम सेना ने सड़क को जाम कर दिया है. झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के निर्देश पर एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद के समर्थन में लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन का नेतृत्व राँची जिला में प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू , जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय गौतम एवं जिला उपाध्यक्ष मुकुल नायक , चतरा जिला में प्रदेश महासचिव संजय स्नेही , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरारी साव , अशोक राम एवं जिलाध्यक्ष शम्भु प्रजापति , गढ़वा जिला में जिलाध्यक्ष राम भजन गुप्ता , लोहरदगा जिला में पार्टी आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिग्गा, घाटशिला में जमशेदपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष जुझार सोरेन , दुमका जिला में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल टुडू एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी रोनाल्ड मुर्मू , गिरिडीह जिला में जिलाध्यक्ष भागवत साह समेत अन्य जिला में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया.

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की जरूरत है. एससी-एसटी और ओबीसी के अधिकारों पर ध्यान देना होगा नहीं तो देश कमजोर होगा, जिसका खामियाजा हर किसी को भुगतना पड़ेगा. राँची जिला के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से देवपुजन ठाकुर, मो. जुल्फान अंसारी , प्रवीण कुमार महतो, अनिल मुंडा, संजय लोहरा, मो. अजीजुल अंसारी, सहदेव मुंडा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहें.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *