'जन यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुए चुनाव कार्यों में उपयोग में लाएं वाहन'

‘जन यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुए चुनाव कार्यों में उपयोग में लाएं वाहन’

झारखंड
Share Now

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदान के दिन सार्वजनिक यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुए वाहनों का प्रबन्धन करें। प्रयास यह होना चाहिए कि मतदान दिवास के दिन आमजनों को आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो एवं आम जन-जीवन प्रभावित नहीं हो। वह आज निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों एवं वाहन प्रबंधन कोषांग के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के कार्यों में इस्तेमाल हेतु स्कूली वाहनों को भी अधिग्रहित करने के प्रावधान है। स्कूली बच्चों की कक्षाओं को न्यूनतम बाधित करते हुए केवल पोलिंग पार्टी के आवागमन के लिए ही इन वाहनों का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस हेतु मतदान दिवस के 2 दिन पूर्व अर्थात 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 11 नवंबर की संध्या में वाहनों को निर्वाचन कार्य के लिए मंगवाया जाए एवं मतदान के अगले ही दिन सुबह में स्कूली वाहनों को मतदान कार्य से मुक्त कर दिया जाए, जिससे मात्र 1 दिन के लिए ही स्कुलों में वाहन की अनुपलब्धता हो सकती है। इसी प्रकार 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में भी स्कूली वाहनों का न्यूनतम उपयोग किया जाए।

श्री कुमार ने कहा कि वाहनों के प्रबंधन में आवश्यकतानुसार निकटवर्ती जिलों एवं निकट के राज्यों के साथ समन्वय करते हुए वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। इसके साथ ही आयोग के वाहन प्रबंधन प्रणाली में इसका ब्योरा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि वाहनों के इस्तेमाल से संबंधित रिपोर्ट तय समयानुसार मुख्यालय को समर्पित करें। वाहनों के उपयोग हेतु सभी दिशा निर्देश जारी किए गए है, उनका अनुपालन करते हुए ही कार्य करें। उनके उपयोग हेतु रेट भी तय है, जिसका अनुसरण करते हुए वाहनों को निर्वाचन कार्य में उपयोग करें।

श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में निजी वाहनों, सरकारी वाहनों अथवा अन्य राज्यों से उपलब्ध कराए गए वाहनों का बताए गए प्रावधानों के अनुरूप ही उपयोग में लाएं एवं वाहन प्रबन्धन प्रणाली में इसका विवरण देते हुए उनके भुगतान हेतु ससमय व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी श्री ए. वी. होमकर, सचिव, परिवहन विभाग श्री कृपानंद झा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डीआईजी धनंजय सिंह सहित यातायात विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ मुख्य निर्वाचन कार्यालय के वाहन प्रबंधन कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *