झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होने वाला है. दूसरे चरण के मतदान से पहले बाघमारा में निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के रोड में अक्षरा सिंह ने शिरकत की. इस रोड में अक्षरा सिंह को देखने के लिए लोगों का बड़ा हुजूम था. अक्षरा सिंह खुली जीप में रोहित यादव के साथ थी. इस दौरान वहां जुटे समर्थकों के साथ उन्होंने तस्वीरें ली.
बाघमारा में रहा है कांग्रेस का जलवा
बाघमारा(धनबाद) सीट की बात करें झारखंड बंटवारें के पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है हालांकि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद इस सीट पर कांग्रेस कभी नहीं जीत पाई है. इस बार यहां से लड़ाई बीजेपी ओर कांग्रेस के बीच है. यहां निर्दलीय प्रत्याशी को छोड़ दें तो महतो वर्सेज महतो की लड़ाई है. बीजेपी ने जहां शत्रुध्न महतो(यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष) है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने जलेश्वर महतो को टिकट दिया है जलेश्वर भी झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन से जुड़े हैं.
बाघमारा में कुर्मी मतदाता निभाते हैं निर्णायक भूमिका
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां से तीन बार ढुल्लू महतो विधायक रहे हैं हालांकि अब वो धनबाद से सांसद चुने गए है जिसके बाद इस सीट पर उनके भाई शत्रुध्न महतो को टिकट दिया गया है. इस सीट पर कुर्मी जाति के वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है इसके बाद मुस्लिम, रवानी, चौहान, भुइयां जातियों के वोटरों की अच्छी खासी संख्या है. यहां कुल वोटरों की संख्या 279295 है जिसमें पुरुष वोटर 153870 है तो महिला वोटर 131609 है वहीं थर्ड जेंडर के दो वोटर है.
छह बार जीती है कांग्रेस
1967 में अस्तित्व में आया यह विधानसभा सीट पर अबतक 13 बार चुनाव हुआ है जिसमें छह बार कांग्रेस को जीत मिली है जबकि दो बार बीजेपी, एक-एक बार जेकेडी, एसएसपी, समता पार्टी और जेडीयू को जीत मिली है.
2005 में जदयू ने दर्ज की जीत
2005 के चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में जेडीयू के जलेश्वर महतो की जीत हुई. उन्हें कुल 54,206 वोट मिलें. दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही. कांग्रेस के ओम प्रकाश लाल को 43,955 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर झारखंड वनांचल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ढुलू महतो थे. उन्हें 25,132 वोट मिले थे.
2009 में ढुल्लू महतो बने विधायक
2009 के चुनाव की बात करें तो ढुल्लू महतो पहली बार यहां से विधायक चुने गए. झाविमो के टिकट पर उन्हें 56028 वोट मिले तो जदयू के जलेश्वर महतो को 36066 वोट मिलें. कांग्रेस इस चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी रही थी. उसके उम्मीदवार ओम प्रकाश लाल को कुल 27,889 वोट मिले थे.
झारखंड बंटवारें के बाद पहली बार जीती बीजेपी
2014 के विधानसभा की बात करें तो इस चुनाव में बीजेपी के ढुल्लू महतो की जीत हुई थी उन्हें 86549 वोट मिलें तो जदयू के जलेश्वर महतो को 56955 वोट मिलें.तीसरे नंबर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी सूरज महतो रहे. उनको कुल 8,053 वोट मिले. उनकी जमानत जब्त हो गई.
2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के ढुल्लू महतो को 78291 और कांग्रेस के जलेश्वर महतो को 77467 वोट मिले थे. ढुल्लू महतो ने मात्र 824 मतों से जीत दर्ज की थी. वहीं तीसरे नंबर की पार्टी नीतीश कुमार की रही. जेडीयू के सुभाष राय 6,528 वोट मिलें.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
