
रांची: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, छोटा नागपुर प्रमंडल की बैठक अध्यक्ष छोटा नागपुर प्रमंडल संतोष पाठक के अध्यक्षता में उनके आवास हुई. बैठक में नए सदस्यों को छोटा नागपुर प्रमंडल अध्यक्ष संतोष पाठक के द्वारा भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का परिचय पत्र प्रदान किया गया.
इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि छोटा नागपुर प्रमंडल क्षेत्र में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना व लोगों के हक अधिकार के लिए आवाज को बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है.
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा.

17 अगस्त 2025 को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें नेत्र जांच शुगर, जांच एवं बीपी की जांच निशुल्क किया जाएगा.
अगस्त के महीने में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारी प्राथमिकता होगी और बरसात में होने वाली बीमारियों से कैसे बचा जाए इसको लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा. इस दौरान जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु भी जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

बैठक में रविंद्र कुमार शर्मा, अनूप कुमार, संतोष पाठक, राजेश मिश्रा, बृजेश कुमार तिवारी, अभिषेक सिंह,अजीत पाठक, गौरव कुमार, अभिषेक कुमार, निर्भय कुमार,अमित वैद्य एवं वरिष्ठ गणमान्य उपस्थित रहे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
