जेसीआई एक्सपो में 400 स्टॉल पर खरीदारी और आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने का आज अंतिम अवसर

कारोबार झारखंड झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई की ओर से मोराबादी मैदान में आयोजित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का बुधवार को समापन होगा। रांची के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में शामिल एक्सपो इस वर्ष अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। छह दिनों तक चले इस मेले में देश के विभिन्न शहरों से आए करीब 400 स्टॉल पर खरीदारी के साथ मनोरंजन और खान-पान का लोगों ने आनंद लिया। मेले के अंतिम दिन भी विभिन्न स्टॉल पर विशेष ऑफर उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में रांचीवासियों के पास एक्सपो में खरीदारी और मनोरंजन का लाभ उठाने का आज आखिरी मौका है।


एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि पिछले छह दिनों में रांचीवासियों ने मेले का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की। मेले में बड़े ब्रांड, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स समेत विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। सभी स्टॉल वातानुकूलित हैं। महिला उद्यमियों के लिए विशेष रूप से पिंक हैंगर बनाया गया है, जबकि बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं।


समापन समारोह में सदस्यों और प्रायोजकों का सम्मान


बुधवार को एक्सपो के समापन समारोह का आयोजन होगा। इसमें आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों और सभी प्रायोजकों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत अन आचार्य होंगे। विशिष्ट अतिथियों में मंडलीय अध्यक्ष गौरव सेठ, मंडलीय उपाध्यक्ष तन्वी अग्रवाल और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन शामिल होंगी।


बच्चों ने भी लिया मेले का आनंद


बिग बनयान ट्री स्कूल के 35 बच्चों ने एक्सपो का भ्रमण किया। जेसीआई के पदाधिकारियों ने बच्चों को फंगोला में नि:शुल्क झूला झुलाया। इसके अलावा सभी बच्चों को नि:शुल्क रॉलिक आइसक्रीम और टैंगो जूस दिया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया और जेसीआई के युवा सदस्यों का आभार जताया।


जपनाम बैंड ने दी भजन जामिंग की प्रस्तुति


एक्सपो परिसर में 6 अक्टूबर को भजन जामिंग का आयोजन किया गया। पुणे से आए जपनाम बैंड ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संयोजक जेसी सिद्धार्थ जैन, जेसी नितिन पोद्दार और जेसी अनीश जैन रहे।


‘एक्सपो उत्सव 2026’ के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन हैं। टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी इसके पावर्ड बाय पार्टनर हैं। आयोजन से होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, एनटीपीसी, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम समेत कई संस्थान जुड़े हैं।


आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी ऋषभ जालान, जेसी अनिमेश निखिल, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल, लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और सचिव जेसीरेट नलिनी जैन समेत संस्था के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *