झारखंड के लातेहार में 15 लाख का माओवादी मारा गया. एनआईए और झारखंड पुलिस के लिए खतरनाक माओवादी छोटू खरवार लंबे समय से वांटेड था. पुलिस लंबे समय से आरोपी को तलाश कर रही थी.
जानकारी के अनुसार छोटु को आपसी रंजीश में माओवादियों ने ही मार गिराया.यह घटना लातेहार जिले के नावाडीह में मंगलवार की देर रात हुई है. नक्सली कमांडर छोटू खरवार 100 से अधिक नक्सली घटनाओं का अभियुक्त है. उसकी हत्या छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपाव जंगल में की गई है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
