देर रात हजारीबाग में नक्सलियों का आतंक देखने को मिला. करीब 10-12 की संख्या में आए नक्सली ने कई कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे पांच ट्रक को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की. घटना केरेडारी थाना के चट्टी बरियातू की रात 2 बजे की है. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंचे बड़कागांव SDPO कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी अजित कुमार, NTPC के अधिकारी रोहित पाल ने घटना का जायजा लिया, और मामले की कार्रवाई में जुट गई है.
एक हाइवा को छोड़ पांच में लगाया आग
वहां मौजूद हाइवा चालक का कहना है कि करीब 10-12 की संख्या में नक्सलियों आए थे उनके पास पेट्रोल था कतार में लगी छह गाड़ियों में पांच में पेट्रोल छिड़ककर उन्होंने आग लगा दी. जिस हाइवा में उसने आग नहीं लगाई उसका चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि आखिर एक को छोड़ बाकि क्यों जलाई गई.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
