सैमसंग ने फेस्टिव सेल ‘फैब ग्रैब फेस्‍ट’ की घोषणा की

कारोबार रांची
Share Now

रांची: सैमसंग ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल ‘फैब ग्रैब फेस्‍ट’ की घोषणा की है। इस सेल की शुरूआत 26 सितंबर से हो रही है। इसमें गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन्‍स, टैबलेट्स, लैपटॉप्‍स, एसेसरीज, वियरेबल्‍स, स्‍मार्ट टेलीविजन, डिजिटल उपकरणों और स्‍मार्ट मॉनिटर्स पर आकर्षक डील्‍स एवं कैशबैक की पेशकश की जा रही है। ये अनूठे ऑफर्स सैमसंग.कॉम, सैमसंग शॉपऐप और सैमसंग एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध होंगे।

इस फेस्टिव सेल का मुख्‍य आकर्षण होगा बाय मोर सेव मोर, जिसमें  ग्राहक दो या ज्‍यादा उत्‍पाद खरीदने पर 5% तक का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट प्राप्‍त कर सकते हैं। यह ऑफर चुनिंदा स्‍मार्टफोन्‍स, वियरेबल्‍स, स्‍मार्ट टेलीविजन और डिजिटल उपकरणों की ही सैमसंग.कॉम या सैमसंग शॉप ऐप से खरीदी पर लागू है। बाय मोर सेव मोर के तहत, गैलेक्‍सी जेड फोल्‍ड6 खरीदने वाले उपभोक्‍ता सिर्फ 1249 रूपये में गैलेक्‍सी बड्स एफई प्राप्‍त कर सकते हैं और दूसरे ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह, गैलेक्‍सी बुक4 खरीदने वाले ग्राहक महज 1920 रूपये में एफएचडी फ्लैट मॉनिटर ले सकेंगे। बिना अतिरिक्‍त कीमत वाले कई अन्‍य उत्‍पाद हैं, जैसे कि कनवेक्‍शन माइक्रोवेव, जो बीस्‍पोक फैमिली हब फ्रिज खरीदने पर मिलता है। नियो क्‍यूएलईडी 8के स्‍मार्ट टेलीविजन खरीदने पर ग्राहकों को क्‍यू-सिम्‍फनी साउंडबार मिलता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *