झारखंड में धर्म परिवर्तन का मामला सामना आया है जहां एक युवक ने 10-12 महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराकर शादी की. जब इसकी खबर युवक की पहली पत्नी को मिली तो महिला ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. रांची के बरियातू सत्तार कॉलोनी की रहने वाली पौलिना हेमरोम ने पति फिरोज आलम पर धर्मांतरण कराने, जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने और प्रताड़ित कर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति फिरोज आलम, ननद शाहनाज खातून व निखत परवीन समेत रहनुमा खातून के खिलाफ एसटी-एससी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
महिला पर ससुराल वाले भी बना रहे धर्मपरिवर्तन का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति 10-12 महिलाओं का धर्म बदल चुका है। उसपर भी लगातार धर्म बदलने का दबाव बना रहा है. उसका धर्म नहीं अपनाने पर उसके साथ मारपीट की जाती है 28 सितंबर को जब अपने ससुराल गई वहां उसके साथ मारपीट और गाली ग्लौज की गई. उसे चाकू से मारने का भी प्रयास किया गया. किसी तरह वह वहां से भागकर अपनी जान बचाई.
महिला का कहना है फिरोज से उसकी शादी फिरोज से साल 1992 में हुई थी। वह उनकी दूसरी पत्नी थी। उनका पति घर पर चार पत्नियां रखे हुए है। इसके अलावा उसका पति 10 से 12 महिलाओं का अब तक धर्मांतरण कराकर शादी कर चुका है। उनके पति ने कई बार उस पर भी धर्मांतरण करवाने का प्रयास भी किया। धर्म परिवर्तित नहीं कने पर उसे जातिसूचक गाली देते हैं और मारने की कोशिश की जाती है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
