रांची : झारखंड चैंबर के सत्र 2025-26 का 21 कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि वैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे से ही चैंबर सदस्यों ने उम्मीदवारों को वोट डाला। शाम 5 बजे खत्म हुए चुनाव में कुल 4070 मतदाताओं में से 2527 ने अपने मतदान का प्रयोग किया। जो कुल मतदान का 62 प्रतिशत है। शाम 8:30 बजे परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें टीम आदित्य ने जीत दर्ज की। टीम आदित्य मल्होत्रा की टीम से कुल 13 सदस्यों ने जीत दर्ज की। वहीं, टीम तुलसी पटेल के 8 उम्मीद्वारों ने जीते। सर्वाधिक वोट1939 आदित्य मल्होत्रा को मिले। दूसरे नंबर पर प्रवीण लोहिया रहे। इन्हें कुल 1694 वोट प्राप्त हुआ, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रहीं विनिता सिंघानिया 1686 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। विनिता सिंघानिया टीम तुलसी से है।
ये रहे विजेता
आदित्य मल्होत्रा 1939
प्रवीण लोहिया 1694
विनीता सिंघानिया 1686
नवजोत अलंग 1637
ज्योति कुमारी 1568
रोहित पोद्दार 1567
डॉ अभिषेक रामाधीन 1564
आस्था किरण 1557
राम बांगड़ 1551
रोहित अग्रवाल 1531
पूजा दाढ़ा 1487
अनिल कुमार अग्रवाल 1482
विकास मोदी 1476
मुकेश कुमार अग्रवाल 1468
राहुल साबू 1463
मनीष कुमार सर्राफ 1417
अनीश बुधिया 1404
तुलसी पटेल 1388
अमित शर्मा 1348
विकास विजयवर्गीय 1327
शैलेश अग्रवाल 1273
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
