Tandwa/ Ganesh Mahotsav: गणेश महोत्सव को लेकर सूर्य मंदिर विकास समिति की बैठक

झारखंड धर्म अध्यात्म
Share Now

द जन सभा – डेस्क

टंडवा: चुन्दरू धाम परिसर में रविवार को सूर्य मंदिर विकास समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन सचिव अनिल कुमार दास ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार वर्ष 2026 में भी दस दिवसीय गणेश महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता ने विगत वित्तीय वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। सदस्यों ने सूर्य मंदिर के नवनिर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में मिथलेश गुप्ता, अवध राज, नत्थू गुप्ता, बासुदेव रवि, जागेश्वर दास, कुलदीप साव, नंदा थापा, अर्जुन दास, राजेंद्र नायक, शंकर गुप्ता समेत समिति के आजीवन सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *