द जन सभा | डेस्क
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची की नवीन पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री समेत जिले के कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पारस राणा, पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण और अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। एसएसपी राकेश रंजन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश और समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी।
मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री, एसएसपी राकेश रंजन, एसपी पारस राणा और अन्य अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की।
