लोकहित अधिकार पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, 9 जनवरी को पतरातु में बनेगी आंदोलन की रणनीति…

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

कांके : भामाशाह नगर रिंग रोड सुकुरहुटू आइटीबीपी क्षेत्र हथिया पत्थर के समीप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण और संगठन से संबंधित बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ झारखंड के ज्वलंत जनसमस्याओं पर राज्यव्यापी आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अब जनहित से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता एवं संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कपिल साहू ने की। वहीं मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू उपस्थित रहे। बैठक में रांची जिला अध्यक्ष अशोक राम, प्रदेश महासचिव, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गौतम, प्रदेश का समिति सदस्य कपिल साव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशीला देवी, उपाध्यक्ष नेहा ठाकुर, प्रदेश का समिति सदस्य मीना महतो , सविता देवी, पूजा कुमारी, शंकर प्रसाद, नंदू साव, नंदकिशोर साहू , राहुल यादव, मोहम्मद अजहर अंसारी,सहित राज्य के 16 जिलों के जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 9 जनवरी को पतरातु घाटी में पार्टी का वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वनभोज के दौरान ही राज्यव्यापी आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी, ताकि आंदोलन को चरणबद्ध, संगठित और प्रभावी तरीके से जमीन पर उतारा जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आज विस्थापन, बेरोजगारी, पलायन और जनविरोधी नीतियों से जूझ रहा है। स्थानीय नीति लागू नहीं होना,, ओबीसी आरक्षण में हकमार, पेसा कानून एक विशेष समुदाय के लिए बनाया जाना, स्मार्ट मीटर के नाम पर अप्रत्याशित बिजली बिल, दो वर्षों से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलना और मजबूरी में पलायन इत्यादि ये सभी मुद्दे आम जनता की जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं। पार्टी इन सवालों पर अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी जनसंघर्ष की राजनीति में विश्वास करती है। पार्टी का उद्देश्य सत्ता नहीं,बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा है। आने वाला आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेगा और सरकार को जनहित के मुद्दों पर जवाब देने के लिए मजबूर करेगा।

बैठक में उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों की समस्याओं को रखा और आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और जनजागरण अभियान तेज करने का संकल्प लिया।

अंत में यह स्पष्ट किया गया कि लोकहित अधिकार पार्टी आने वाले दिनों में झारखंड के गांव-गांव, शहर-शहर जाकर जनता को संगठित करेगी और विस्थापन, स्थानीय अधिकार, आरक्षण, बिजली, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर न राज्यव्यापी आंदोलन करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *