झारखंड में इंडिया के सत्ता में वापसी के साथ ही घुसपैठी जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए. सोमवार को गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा कब जागोगे हिंदुओं.
निशिकांत दुबे ने जो वीडियो जारी किया है वह साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभा का है जहां भाजपा को इस बार करारी हार मिली है. इस विधानसभा से बीजेपी 2009 से लगातार जीतती आ रही थी लेकिन इस बार जेएमएम के एमटी राजा ने जीत दर्ज की. जिसके बाद जेएमएम कार्यकर्ताओं ने एमटी राजा जिंदाबाद, घुसपैठिया जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दिए.
तो दूसरी ओर देवघर के मधुपुर विधानसभा में जीत के बाद जेएमएम कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के घर पर हमला कर दिया. जिसके बाद निशिकांत दुबे ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संजय गुप्ता पर झामुमो समर्थकों का हमला दुर्भावनापूर्ण है हम इसका मुकाबला करेंगे. चुनाव के हार जीत को हिंदू-मुस्लिम नहीं बनाया जाए.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
