झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पीएलएफआई उग्रवादियों ने दो व्यक्तियों की निर्ममता से हत्या कर दी. मृतकों की पहचान गिरु गांव निवासी विनोद तांती के 22 वर्षीय रवि तातां और खूंटी के युवक धनसा टोपनो के रूप में हुई है. घटना गुदड़ी प्रखंड के गीरू गांव की है.
घटना की सूचना पर पहुंची गुदड़ी थाना प्रभारी महवा मिंज पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दी है.
घटना के बाद गांव के लोगों में खौफ का माहौल है लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है वहीं पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
