
मुख्यमंत्री ने रिसालदार शाह बाबा से समस्त राज्य वासियों की सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां परंपरा के अनुरूप चादरपोशी कर समस्त राज्य वासियों के लिए सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी।

इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग उर्स के मौके पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के दरगाह में चादरपोशी के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कि आज मैने यहां चादरपोशी की रस्म अदा कर रिसालदार शाह बाबा से समस्त झारखण्ड वासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
