मोरहाबादी मैदान में सात दिवसीय एक्सपो उत्सव 2025 का आगाज

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now


मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया उद्घाटन, कहा: अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी

रांची: मोरहाबादी मैदान में सात दिवसीय एक्सपो उत्सव 2025 का आगाज मंगलवार को हो गया। जेसीआई रांची की ओर से आयोजित इस एक्सपो उत्सव का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जेसीआई एक्सपो के माध्यम से अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने जेसीआई रांची की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा भव्य आयोजन से रांची और झारखंड की गरिमा को चार चांद लगा देंगे। उन्हें कहा कि एक्सपो आकर ऐसी अनुभूति हुई जैसे विदेश के किसी कार्यक्रम में वे शरीक हुए हो। अध्यक्ष प्रतीक जैन ने कहा कि एक्सपो उत्सव का रांची वासी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 

एक्सपो चीफ सिद्धार्थ जयसवाल  ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में लोकल स्टॉल्स को बढ़ावा दिया गया है। स्टार्ट अप जोन मे नए बिजनेसमैन और उनके बिजनेस को बढ़ावा मिले, इसलिए रियायती दरों पर उन्हें जगह दी गई है। एक्सपो में पिंक हैंगर, एग्जीबिटर हैंगर, फनगोला, फ़ूड कोर्ट, अर्बन ज़ोन, ऑटो ज़ोन, कंज्यूमर हैंगर आकर्षण हैं। मैदान के बीचों बीच आती सुंदर सजावट गांव और हाट बाजार को दर्शाती है। मंच का संचालन ऋषभ जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सन्नी केडिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विक्रम चौधरी, अभिषेक केडिया, अनंत जैन, विजय पटेल, मनोज नरेडी, नारायण मुरारका, आनंद धानुका, अमित खोवाल, सिद्धार्थ चौधरी समेत संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।

ज्ञात हो कि इस वर्ष एक्सपो 16 से 22 सितंबर तक मोराबादी में लगा है। एक्सपो में 9 हैंगर में 400 से अधिक स्टॉल देश और विदेश से आए है और सभी स्टॉल सज धज के तैयार है ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *