रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को 18,540 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, जियो-रिटेल ने बढ़ाई कमाई

कारोबार झारखंड रांची
Share Now


रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का राजस्‍व दिसंबर तिमाही में 25 हजार करोड़ बढ़ा

रांची: रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने गुरुवार को अपने तिमाही रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है. कंपनी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल की तीसरी तिमाही में उसे 18,540 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. कंपनी के राजस्‍व में भी इस बार 25 हजार करोड़ रुपये का इजाफा दिख रहा है.

निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड ने दिसंबर में समाप्‍त तीसरी तिमाही में बंपर मुनाफा कमाया. तेल एवं गैस से लेकर रिटेल व डिजिटल प्‍लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए कंपनी का कुल मुनाफा अक्‍टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 18,540 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17,265 करोड़ रुपये रहा था.

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्‍तवर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 2.40 लाख करोड़ रुपये का राजस्‍व प्राप्‍त हुआ है, पिछले साल की समान तिमाही में यह 2.25 लाख करोड़ रुपये था. इस लिहाज से कंपनी का टैक्‍स पूर्व कुल मुनाफा 43,789 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 40,656 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का कुल मार्जिन इस साल बढ़कर 18.3 फीसदी हो गया है, जो पिछले साल की दिसंबर तिमाही में 18.1 फीसदी था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *