शाची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 1-0 से हराया

खेल रांची
Share Now

रांची: शाची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने वुमेन्स हीरो हॉकी इंडिया लीग  2024-25 में आज मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, रांची में दिल्ली एसजी पाइपर्स के खिलाफ 1-0 की रोमांचक जीत दर्ज की। कैथरीन मोलन ने दूसरे क्वार्टर में खेल के 23वें मिनट में गोल कर टाइगर्स को बढ़त दिलाई, जिसे उन्होंने अंत तक बनाए रखा। 

खेल की शुरुआत में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। टाइगर्स ने सबसे पहले सर्कल एंट्री की, लेकिन दिल्ली एसजी पाइपर्स की दीपिका ने तुरंत जवाब दिया और गेंद को लेकर एम्मा पुव्रेज को सर्कल में पास दिया, लेकिन यह पास इंटरसेप्ट हो गया। पहले क्वार्टर के आखिरी पांच मिनट में पाइपर्स ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन दीपिका के प्रयासों को ग्रेस ओ’हैनलन ने रोक दिया। वहीं, क्वार्टर के अंतिम मिनट में टाइगर्स को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। 

दूसरे क्वार्टर में दिल्ली एसजी पाइपर्स ने पहल की और शुरूआती मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन स्टेफनी डी ग्रूफ का शॉट ग्रेस ओ’हैनलन ने एक बार फिर रोक दिया। पाइपर्स ने लगातार आक्रमण जारी रखा, लेकिन दीपिका और प्रीति दुबे के शॉट्स को भी टाइगर्स की रक्षापंक्ति ने विफल कर दिया। खेल के 23वें मिनट में टाइगर्स ने एक काउंटर अटैक किया, जहां कैथरीन मोलन ने गेंद को तेजी से आगे बढ़ाते हुए एलोडी पिकार्ड के ऊपर से उठाकर शानदार गोल कर दिया। इसके बाद, पाइपर्स ने बराबरी के लिए जोर लगाया, लेकिन टाइगर्स ने अपनी 1-0 की बढ़त को बरकरार रखा।  तीसरे क्वार्टर में पाइपर्स ने आक्रमण और तेज कर दिया। नवनीत कौर ने खुले खेल और पेनल्टी कॉर्नर दोनों से गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वे अंतिम क्षणों में चूक गईं। पाइपर्स ने कई पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए, लेकिन टाइगर्स ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर सभी प्रयास विफल कर दिए। क्वार्टर के अंत में टाइगर्स ने गेंद पर नियंत्रण बनाना शुरू कर दिया। 


आखिरी क्वार्टर में शाची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने आक्रामक शुरुआत की और अपनी बढ़त को दोगुना करने की कोशिश की, साथ ही मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन जारी रखा। वहीं, दिल्ली एसजी पाइपर्स के हमले धीरे-धीरे कम होते गए। क्वार्टर के बीच में पाइपर्स ने टाइगर्स को उनके हाफ में धकेलते हुए कई मौके बनाए और कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी अर्जित किए, लेकिन दीपिका और नवनीत कौर गोल करने में असफल रहीं। अंततः, शाची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 1-0 की संकरी बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *