मंत्री ने नवनिर्मित अस्पताल भवन का किया उदघाटन
रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने मांडर रेफरल अस्पताल के नये भवन का उदघाटन किया . उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस रेफरल अस्पताल ने ना जाने कितने लोगों को नया जीवन दिया. समय के साथ अस्पताल भवन का भी कायाकल्प जरूरी था. जब से मांडर की जनता ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है तब से अस्पताल परिसर को नया रूप – नया जीवन देने के प्रयास में लगी थी.
9 करोड़ 21 लाख 15 हजार रुपए की लागत से बना है रेफरल अस्पताल का नया भवन

9 करोड़ 21 लाख 15 हजार रुपए से ज्यादा की लागत से नवनिर्मित भवन सबके सामने है . मांडर रेफरल अस्पताल स्वास्थ्य के क्षेत्र में नजीर साबित होगा . इस रेफरल अस्पताल के साथ भले ही मांडर का नाम जुड़ा हो , पर हकीकत ये है कि इस अस्पताल में खलारी, बुड़मू, चान्हो जैसे सीमावर्ती प्रखंड और उसके गांव के लोग बेहतर ईलाज के लिए यहां रोजाना आते है.
अस्पताल के नये भवन के साथ- साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपकरण की भी व्यवस्था जरूरी है . आज लोग गंभीर बीमारियों के लिए भले ही बड़े अस्पताल या बड़े शहरों की तरफ रुख करते हो , पर कोशिश ये होनी चाहिए की गंभीर बीमारी को छोड़ बाकी का ईलाज इसी अस्पताल में हो सके.
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अगर आप और हम स्वस्थ रहेंगे- निरोग रहेंगे , तभी स्वस्थ समाज का भी निर्माण संभव है . मेरा इस रेफरल अस्पताल को समय के साथ अपग्रेड करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा .
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की निः शुल्क स्वास्थ्य मेले में शामिल हुई…

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुढ़ा खुखरा स्थित सरकारी हाई स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में भी भाग लिया . मंत्री के सौजन्य से इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था . इस स्वास्थ्य मेले में हड्डी रोग , नेत्र रोग , शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों निःशुल्क परामर्श दिया . बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया . दिन भर इस स्वास्थ्य मेले में लोगों का आना जाना लगा रहा.
वंडरलैंड स्कूल मांडर के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर बच्चों बढ़ाया हौसला…

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की वंडरलैंड स्कूल मांडर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई . यहां स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से वो प्रभावित भी हुई . उन्होंने स्कूली बच्चों से मन लगा कर पढ़ने और भविष्य में कुछ बन कर दिखाने की अपील की .
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
