धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वीं जयंती

धर्म अध्यात्म
Share Now

संविधान विरोधी ताकतों से सतर्क रहे समाज : सुरेश कुमार बैठा

Sant Shiromani Guru Ravidas Jayanti : संत शिरोमणि गुरु रविदास समिति कांके रोड द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648 में जयंती गांधीनगर के रिक्रिएशन क्लब में बड़े ही हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाई गई .

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा शामिल हुए इस अवसर पर बड़ी संख्या लोगों ने गांधीनगर स्थित रिक्रिएशन क्लब पहुंचकर संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा के पास माथा टेका तथा विधि संवत तरीके से पूजा अर्चना की.

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव मोहन राम एवं संचालन योगेंद्र राम ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और समति के मुख्य संरक्षक सहदेव राम व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया.

मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी से समाज को सिखने की जरूरत है. समाज को एक सूत्र में बांधने सशक्त, मजबूत और उसके विकास के लिए समाज के प्रभुत्व व्यक्तियों को आगे आना होगा.

संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की लिखी संविधान को समाज के प्रत्येक बच्चों नौजवानों को पढ़ना चाहिए और अपने अधिकारों को जानना चाहिए. संविधान समाज के उत्थान के लिए मिल का पत्थर है. हमें इसे आत्मसाह करना चाहिए. और संविधान विरोधी ताकतों से समाज को सतर्क रहने की जरूरत है.

मौके पर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के जीवन को उनके उपदेश को उनके कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात लोगों को करना चाहिए ताकि जीवन सार्थक हो सकें. शिरोमणि गुरु रविदास जी की वाणी से बहुत कुछ सीख लेने की जरूरत है.

मुख्य संरक्षक सहदेव राम ने कहा कि जाति धर्म कुछ नहीं होता सबसे बड़ा कर्म होता है. इंसान अपने कर्मों से छोटा और बड़ा होता है. आगे उन्होंने कहा कि समाज में फैला व्याप्त अंधविश्वास एवं कुर्ती को समाप्त करने की जरूरत है. संत शिरोमणि रविदास जी को सामाजिक समरसता का प्रतीक प्रेम भक्ति और महान ज्ञानी बताया.

कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास जी की जीवनी पर राम लखन राम, पवन कुमार जटिया, ओम प्रकाश, आरपी सिंह, उपेंद्र रजक, संतोष रजक, श्रीमती मीरा कुमारी, सुनीता, रवि उपाध्याय, राम इत्यादि लोगों ने प्रकाश डाला. वहीं धन्यवाद ज्ञापन शत्रुघ्न राम ने किया. कार्यक्रम में रामनिवास राम बबन राम एवं उनकी मंडली द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया.

कार्यक्रम में राजेश राम, प्रकाश चंद्र, श्रीकांत कुमार, कामेश्वर रविदास, अशोक हरिजन राम, शंकर राम, दम दास, शिवप्रसाद राम, विकास रवि, विजेंद्र कुमार राम, राजेंद्र कुमार, राजकुमार विक्रांत, रवि कौशल्या, देवी शक्ति, संजय राम, अरविंद राम, गोपाल मनोज, राम प्रहलाद कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार, राजेंद्र राम, सुशील कुमार राम, गौतम कुमार, विष्णु राम, राजकुमार रविदास, अशोक रजक, रणधीर कुमार, किशोरी लाल, शिवानंद जनेश्वर राम, लक्ष्मण राम, उमेश रविदास, प्रोफेसर महेश राम, राजेंद्र कुमार दास, संगीता देवी, सुमित्रा देवी, नीतू देवी, प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *