चैंबर भवन में लगे कैंप में टेलिफोन संबधित शिकायतों का निपटारा

कारोबार
Share Now

रांची: वर्षों पूर्व बंद कराये गये टेलिफोन कनेक्शन के बकाया विपत्रों के भुगतान हेतु भेंजी जा रही नोटिसों से हो रही समस्या पर झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के आग्रह पर गुरुवार को चैंबर भवन में बीएसएनएल द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री महेश पोद्दार बतौर मुख्य अतिथि तथा चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

कैंप में बिल संबंधित शिकायतों में उपभोक्ताओं को मैक्सिमम छूट देते हुए उनके बिल को सेटल किया गया। उपभोक्ताओं के आग्रह पर कुछ टेलिफोन सरेंडर करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। कुछ उपभोक्ता अपना पुराना नंबर फिर से चालू करना चाहते थे। अधिकारियों ने इसकी प्रक्रिया से भी अवगत कराया। सिक्योरिटी डिपोजिट को वापस करने की प्रक्रिया भी कैंप के माध्यम से पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ता अपने आवेदन के साथ सिक्योरिटी डिपोजिट की छायाप्रति (यदि हो तो) और जिस एकाउंट में जमा राशि वापस चाहते हैं, उस बैंक एकाउंट के कैंसल चेक लगाकर जमा करा दें। कैंप में मोबाइल सिम को फोर जी में अपग्रेड करने की प्रक्रिया से भी उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया।

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और टेलिकम्यूनिकेशन उप समिति चेयरमेन अनिश सिंह ने संयुक्त रूप से इस कैंप के आयोजन के लिए बीएसएनएल के जीएम उमेश प्रसाद के प्रति आभार जताया और कहा कि कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान संभव हुआ है। कैंप में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उप समिति चेयरमेन अनिश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी, राम बांगड, सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल, मनोज मिश्रा, जसविंदर सिंह, रमन बोरा, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, बीएसएनएल के चीफ एकाउंट ऑफिसर प्रेमेंद्र कुमार अनुपम, विशाल कुमार, जितेंद्र प्रसाद और कैशीयर महादेव कच्छप शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *