रांची: झामुमो रांची जिला समिति के राहे प्रखण्ड समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति का अध्यक्ष संदीप अहीर को बनाया गया है। झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने राहे प्रखण्ड समिती का पुनर्गठन करते हुए नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राहे प्रखण्ड समिती का पुनर्गठन किया गया है। आशा करता हूं कि सभी पदाधिकारी पार्टी संविधान के दायरे मे रहकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने मे अहम भूमिका निभाएंगे।
नवगठित झामुमो राहे प्रखण्ड समिति
अध्यक्ष संदीप अहीर, उपाध्यक्ष रामेश्वर मुंडा, मोतीलाल महतो, उपेंद्र उरांव, सचिव सोनाराम मुंडा, कोषाध्यक्ष लखन मुंडा, सह कोषाध्यक्ष परेश मुंडा, संयुक्त सचिव जनार्धन अहीर, कार्यकारिणी सदस्य मनीजर लोहरा, विसंबर उरांव, हीरालाल पातर, रामसिंह मुंडा
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
