बिहार झारखंड में रिलायंस जियो फिर नंबर वन, जोड़े 03.20 लाख नये मोबाइल ग्राहक

कारोबार झारखंड रांची
Share Now

एयरटेल, बीएसएनएल को लगा झटका, वोडा आइडिया को भी बढ़त


रांची: ट्राई ने दिसंबर 2024 का कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में टॉप पर है। भारती एयरटेल समेत पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है।

दिसंबर 2024 में बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 03.20 लाख नए ग्राहकों
को जोड़ा है। नवंबर 2024 में जियो के पास 04 करोड़ 05 लाख 04 हजार 269 ग्राहक थे जो दिसंबर में बढ़कर 04 करोड़ 09 लाख 13 हजार 517 हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते दिसंबर महीने में भारती एयरटेल को 12011 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। नवंबर 2024 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 05 लाख 10 हजार 920 ग्राहक थे जो दिसंबर में घटकर 04 करोड़ 04 लाख 98 हजार 909 रह गए हैं।

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में  वोडा-आइडिया को भी बीते दिसंबर महीने में 30648 नए ग्राहकों की बढ़त मिली है। नवंबर 2024 में वोडा-आइडिया के पास 74 लाख 54 हजार 845 ग्राहक थे जो दिसंबर में बढ़कर 74 लाख 85 हजार 493 हो गया है।

दिसंबर 2024 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल ने बिहार सर्किल में 10 हजार 808 मौजूदा ग्राहकों को खोया है। नवंबर 2024 में बीएसएनएल के पास 59 लाख 77 हजार 315 ग्राहक थे जो दिसंबर में घटकर 59 लाख 66 हजार 507 रह गए हैं।

दिसंबर की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में 03 लाख 27 हजार 078 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। रिलायंस जियो ने इसमें से 03 लाख 19 हजार 248 ग्राहकों को जोड़ा  है। इस सकल बढ़त के साथ ही बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 56.44 फीसदी के आंकड़े तक पहुंची है जो देशभर में सबसे कम है।

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है। हाई स्पीड 5 जी डाटा लोगों की बुनियादी जरूरत बन गया है। रिलायंस जियो उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर टेलीकॉम सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *