Ranchi police: पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए सम्मानित

झारखंड
Share Now

द जन सभा | डेस्क

उत्कृष्ट कार्य और बेहतर पुलिसिंग के लिए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को रांची के डीसी और एसएसपी ने सम्मानित किया। संवेदनशील घटनाओं के सफल उद्भेदन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर उनके काम की सराहना की गई।

सम्मानित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तत्परता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने में मदद मिली है। सम्मान के दौरान आम लोगों के साथ कुशल एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखने के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई।

सम्मान मिलने के बाद थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने वरीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस टीम आगे भी पूरी तत्परता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रभारी के सम्मान पर खुशी जताई। लोगों ने इसे बेहतर पुलिसिंग और क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने वाला उत्साहवर्धक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *