द जन सभा | चंदन पाठक
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026, अनुसंधान पद्धति एवं बहुविविध विश्लेषण की उन्नत तकनीकें का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार झा के मार्गदर्शन और शैक्षणिक नेतृत्व में शुरू हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक शोध पद्धतियों और औद्योगिक अनुसंधान में इस्तेमाल होने वाले विश्लेषणात्मक उपकरणों की व्यावहारिक समझ देना है। उद्घाटन सत्र में डॉ. कुमार संजय सावरनी, डॉ. सत्राजीत चौधरी, डॉ. सैयद अनीस हैदर, डॉ. सुजाता प्रियंबदा दास, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह और प्रांजल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. कुमार संजय सावरनी ने समकालीन अनुसंधान और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में बहुविविध डेटा विश्लेषण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आधुनिक शोध में एसपीएसएस और स्मार्टपीएलएस जैसे टूल्स की उपयोगिता पर बल दिया, जहां उषा मार्टिन विश्वविद्यालय और बीआईटी लालपुर सहित रांची के विभिन्न संस्थानों के स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद हुए प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. अरविंद हंस ने अनुसंधान पद्धति की आधारभूत अवधारणाएँ” विषय पर व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शोध के उद्देश्यों और इसके व्यावहारिक पहलुओं को बेहद रोचक और संवादात्मक तरीके से समझाया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
