21 अगस्त को भारत बंद

आरक्षण में आरक्षण के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान

अभी अभी
Share Now

आरक्षण में क्रीमी लेयर के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का एसटी/एससी समाज भारी विरोध कर रहा है. इसको लेकर 21 अगस्त को भारत बंद का भी ऐलान किया गया है. एससी-एसटी से जुड़ी समितिया गांव-गांव जाकर लोगों से इसके लिए सपोर्ट मांग रही है घर-घर जाकर समितियां लोगों से 21 अगस्त को बाजार बंद करने को कह रही है. सोशल मीडिया पर भी एक्स पर भारत बंद लगातार ट्रेंड कर रहा है.

गृह विभाग ने एसपी को किया ये निर्देश-

भारत बंद को लेकर गृह विभाग ने सभी कलेक्टर, एसपी को निर्देश जारी किया है इसमें समाज और व्यापारी संगठन को बाजार बंद नहीं करने के लिए समझाने के लिए कहा गया है. इसके साथ बाजार में किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हो इसकी भी अपील की गई है.

1 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा था कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एससी-एसटी रिजर्वेशन में भी सरकार अलग से वर्गीकरण कर सकती है. जिसके बाद एससी-एसटी इसका लगातार विरोध कर रहे हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *