द जन सभा | निरंजन भारती
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बाहरी राज्यों से आने वाले सीधे-साधे यात्रियों को अपना निशाना बनाता था। हाल ही में, 3 जुलाई 2026 की रात बेंगलुरु से लौटे एक यात्री को हटिया रेलवे स्टेशन से धनबाद जाने के क्रम में टोटो चालकों ने अगवा कर लिया और सुनसान बगान में ले जाकर उसका मोबाइल, नकदी और सारा सामान लूट लिया था। इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को धुर्वा इलाके से इस गिरोह के तीन शातिर अपराधियों जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है को धर दबोचा।

मामले की जानकारी देते हुए हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया की पीड़ित यात्री की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। हमारे नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को धुर्वा थाना क्षेत्र से इन तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो टोटो, लूटा गया मोबाइल, कपड़ों से भरा बैग, एक प्रिंटर और 5,000 नकद बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ में इन लुटेरों ने क्षेत्र में पहले भी कई अन्य लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है, और पुलिस अब इनके पूरे आपराधिक नेटवर्क को खंगाल रही है

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
