Ranchi Aaj ka Mausam: मौसम ने बदली करवट, रांची में रिमझिम बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत

अभी अभी झारखंड
Share Now

The Jan Sabha संवाददाता रांची: रांची में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए मंगलवार को लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और रिमझिम बारिश ने तपती धूप का असर कम कर दिया। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली और शहर का मौसम सुहावना हो गया। आम लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से जीवन प्रभावित हो गया था, ऐसे में यह हल्की बारिश किसी राहत से कम नहीं है। कई लोगों ने इसे “मौसम का तोहफा” बताते हुए कहा कि इससे दिनचर्या थोड़ी आसान हो गई है। वहीं, राहगीरों ने भी बारिश का स्वागत किया। कुछ लोग बारिश में भीगते नजर आए तो कुछ ने ठंडी हवा का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *