आईसीआईसीआई बैंक का ‘फेस्टिव बोनांजा’ पर ब्रांडों पर धमाकेदार डील्स

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ पर 10% अतिरिक्त छूट (अधिकतम ₹4,500 तक)
iPhone 17 और अन्य एप्पल उत्पादों पर ₹6,000 तक का इंस्टैंट कैशबैक

LG, हायर और पैनासोनिक इलेक्ट्रॉनिक्स पर ₹50,000 तक का कैशबैक/छूट


रांची: आईसीआईसीआई बैंक का वार्षिक ‘फेस्टिव बोनांजा’ एक बार फिर से आकर्षक ऑफ़र्स के साथ लौट आया है। यह ऑफ़र्स ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ट्रैवल, किराना, क्विक कॉमर्स, फर्नीचर और डाइनिंग जैसी कई श्रेणियों पर उपलब्ध हैं। ग्राहक ₹50,000 तक की छूट/कैशबैक का लाभ बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कार्डलेस ईएमआई और कंज़्यूमर फाइनेंस का उपयोग कर उठा सकते हैं। साथ ही, वे क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं।
बैंक ने एप्पल, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, वनप्लस, मेकमाईट्रिप, गोआईबिबो, यात्रा, ब्लिंकिट, स्विगी, आजियो, डिस्ट्रिक्ट और पेप्परफ्राई जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। साथ ही, बैंक फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ का पार्टनर है, जिसमें 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक ग्राहकों को ₹4,500 तक की अतिरिक्त 10% छूट मिलेगी।


ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई के ज़रिए एप्पल-अथॉराइज़्ड स्टोर्स पर खरीदारी करते समय ₹6,000 तक का इंस्टैंट कैशबैक ले सकते हैं। साथ ही, वे ‘iPhone for Life’ प्रोग्राम का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें 24 नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ iPhone 17 का सिर्फ 75% मूल्य चुकाना होगा। बैंक ने अपने लोन प्रोडक्ट्स पर भी विशेष ऑफ़र्स दिए हैं।


लॉन्च के अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर, श्री राकेश झा ने कहा कि हर साल हमारा ‘फेस्टिव बोनांजा’ त्योहारों की खुशी और मूल्य को और बढ़ाता है। इस साल हमें खुशी है कि हम शीर्ष ब्रांड्स पर ढेरों ऑफ़र्स ला रहे हैं, जिन्हें ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। ग्राहक इन ऑफ़र्स का लाभ क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कार्डलेस ईएमआई और कंज़्यूमर फाइनेंस के माध्यम से उठा सकते हैं। वे नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प चुन सकते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *