19 और 20 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची दौरे पर आ रही है. जहां वह नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. उनके इस दो दिवसीय दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया है. वहीं, सुरक्षा के तौर पर 6 आईपीएस सहित दो हजार जवानों की तैनाती की गई है. रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और राजभवन से लेकर नामकुम कार्यस्थल तक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां पर तीन लेयर की सुरक्षा रहेगी. राष्ट्रपति की सुरक्षा में 6 आईपीएस के अलावा 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा, दो हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.
इन रूटों पर वाहन का प्रवेश होगा वर्जित
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. कई रूटों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित है. 19 सितंबर को शाम 5 से 8:30 तक आकस्मिक सेवा को छोड़कर सभी छोटे-बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा. 20 सितंबर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल होते हुए मेकॉन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने आदेश जारी कर कहा है कि 19 सितंबर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक और अरगोड़ा चौक से राजभवन चौक वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा. जिनमें रातू, काठीटांड़ की ओर से जाने वाले सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए गंतव्य तक जा सकते हैं. वहीं एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक और हॉट लिप्स चौक तक के मार्ग का उपयोग शाम पांच से 8:30 बजे नहीं होगा. और 20 सितंबर को राजभवन से अरगोड़ा चौक से कडरु होते हुए राजेंद्र चौक से सदाबहार चौक से रांची के नामकुम टाटा रोड पर स्थित ICAR National Institute of Secondary Agriculture के 200 मीटर की परिधि को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बेलून के संदर्भ में ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
