लोकहित अधिकार पार्टी के संगठन विस्तार में समाज का बड़ा योगदान : हरिनाथ साहू

लोकहित अधिकार पार्टी के संगठन विस्तार में समाज का बड़ा योगदान : हरिनाथ साहू

झारखंड
Share Now

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी पूरे झारखंड प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं. जहां 14 सितम्बर को पांकी विधानसभा में कांग्रेसी नेता विश्वनाथ साहू को लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल किया. वहीं 15 सितम्बर को चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में संगठन विस्तार करते हुए हजारीबाग के परिसदन में भी वहां के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक किया. 16 सितम्बर को दिन भर लगातार भारी वर्षा होती रही, बावजूद इसके कोडरमा लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत धनवार विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया.

उन्होंने यह भी कहा कि 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पुजा के दिन गिरिडीह परिसदन में समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक करते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के समाजिक महत्व पर भी चर्चा किया और सभी लोग सहमत भी हुए. इस प्रकार लोकहित अधिकार पार्टी का संगठन विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *