धनबाद में रोड शो के दौरान चिरान ने भरी हुंकार

‘एनडीए देगी विकास को गति’, धनबाद में रोड शो के दौरान चिरान ने भरी हुंकार

राजनीति
Share Now

झारखंड में आज चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. इस मौके पर आज लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने धनबाद में रोड शो किया. चिराग पासवान ने धनबाद विधानसभा के प्रत्याशी राज सिन्हा और झरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में यह रोड शो था. इसमें बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता पहुंचे थे.

रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा अगर झारखंड में कोई विकास को गति दे सकता है वो है डबल इंजर की सरकार. पिछले 10 सालों में करोड़ों गरीब को पीएम मोदी ने गरीबी से निकालकर उनकी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत किया है. पिछले कई सालों से भगवान धूल मिट्टी में ते हमारे प्रधानमंत्री अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर बनवाया.

उन्होंने आगे कहा इंडि गठबंधन द्वारा संविधान बदल दिया जाएगा. देश में एनडीए की सरकार बने पांच महिने से ज्यादा हो गए.किसका आरक्षण छीना गया. कहां संविधान बदला, कहां लोकतंत्र की हत्या हुई है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *