विस चुनाव: राजद ने छह प्रत्याशियों की घोषणा की

चुनाव झारखंड न्यूज़ रांची राजनीति
Share Now

बिश्रामपुर से नरेश सिंह को मिला राजद का टिकट, संजय यादव लड़ेंगे हुसैनाबाद से

रांची: राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। विश्रामपुर विधानसभा सीट से पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे और बाद में राजद में शामिल हुए नरेश प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है। राजद के दबाव के कारण कांग्रेस ने विश्रामपुर की सीट छोड़ दी है। तेजस्वी यादव का प्रयास रंग लाया। तेजस्वी यादव गठबंधन के तहत सीट लेने को लेकर पिछले चार दिनों से रांची में कैंप किए हुए हैं। कांग्रेस अब छतरपुर से चुनाव लड़ेगी।


राजद ने हुसैनाबाद से प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव को उम्मीदवार बनाया है। चतरा से मंत्री  सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को टिकट दिया गया है। देवघर से एक बार फिर सुरेश पासवान और कोडरमा से सुभाष यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। गोड्डा से पार्टी के प्रधान महासचिव संजय यादव उम्मीदवार होंगे। राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड  प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने रात 9:00 बजे उम्मीदवारों की सूची जारी की। इंडिया गठबंधन में अब तक राष्ट्रीय जनता दल को  6 सीट मिल गई है। एक सीट पर विवाद है। पार्टी एक सीट और चाहती है। 6 सीट क्लियर होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। प्रत्याशियों को नामांकन के लिए सिंबल भी दे दिया गया।


इधर, छतरपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने आज शाम कांग्रेस में वापसी की। प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कई दलों में घूमते फिरते किशोर एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।


इधर गढ़वा की राजनीति में पिछले कई महीनों से हलचल मचाने वाले पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पलामू गढ़वा की राजनीति में दिनभर हलचल रही।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *