झामुमो ने मंगलवार को 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की. हालांकि अभी रांची, जामा और सरायकेला का नाम शामिल नहीं है. हेमंत सोरेन बरहेट, कल्पना सोरेन गांडेय, और बसंत सोरेन दुमका से चुनाव लड़ेगे. जोबा माझी के बेटे जगत माझी जगत माझी को मनोहरपुर से टिकट मिला है. दुमका सीट नहीं मिलने से नाराज बीजेपी से इस्तीफा देकर झामुमो में शामिल हुई लुइस मरांडी का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है. इसके अलावा पूर्व बीजेपी नेता गणेश महली का नाम भी लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है.


What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
