झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में प्रचार अभियान की शुरूआत नरेंद्र मोदी और अमित शाह करेंगे. इसको लेकर मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बीएल संतोष ने पार्टी के शीर्ष नेताओं और चुनाव प्रबंधन के साथ बैठक की. बैठक में टिकट कटने से नाराज नेताओं को मनाने की बात भी कहीं गई. दूसरी तरफ प्रचार के लिए प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को लेकर भी चर्चा की गई. पीएम मोदी झारखंड के पांच प्रमंडल में छह रैली करेंगे. राज्य में पांच प्रमंडल है लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से छह प्रमंडल में बांटा गया है. पलामू प्रमंडल, संथाल प्रमंडल, कोल्हान, उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और कोयलांचल जिसमें धनबाद, बोकारो और गिरिडीह को शामिल किया गया है.
पार्टी चाहती है कि झारखंड में चुनाव अभियान की शुरूआत नरेंद्र मोदी की रैली से हो. जिसमें गठबंधन दलों के सभी नेता मौजूद रहेंगे. झारखंड में भाजपा की कोशिश रहेगी कि मोदी सरका र के केंद्र में किये गये कार्यों और राज्य में अपने शासनकाल के अनुभव को प्रमुखता से पेश करेंगे. इसके साथ ही झामुमो के झूठे वायदों पर निशाना साधेंगे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
