कड़िया मुंडा झारखंड के अभिभावक, उनका आशीर्वाद मेरा सौभाग्य : संजय सेठ
रांची: सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को खूंटी जाकर झारखंड के वरिष्ठ राजनेता, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और पद्म विभूषण से सम्मानित श्री कड़िया मुंडा से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री सेठ ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। मुलाकात के क्रम में श्री मुंडा ने सांसद को श्रीफल और शगुन देकर आशीर्वाद प्रदान किया। सांसद श्री सेठ ने श्री कड़िया मुंडा से कई बिंदुओं पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन लिया।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सांसद को कड़िया मुंडा ने विजय होने का आशीर्वाद दिया। उनसे मुलाकात के बाद सांसद ने कहा कड़िया मुंडा जी सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के अभिभावक है। वह एक ऐसे व्यक्तित्व है, जो राजनीति से परे हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि विगत 5 दशक से अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा। आज भी जब उनसे मिलता हूं तो समाज, राष्ट्र, परिवार, संगठन सहित कई बिंदुओं पर उनके अनुभव का लाभ मुझे मिलता है।
श्री सेठ ने कहा कि कड़िया मुंडा एक चलती फिरती किताब हैं, जिनके पास हर विषय का समाधान है। उनसे मिलकर मुझे हमेशा नई ऊर्जा मिलती है। आज मुलाकात के दौरान कड़िया मुंडा जी ने मुझे पुनः लोकसभा जाने का आशीर्वाद दिया। साथ ही समाज और राष्ट्र के लिए सदेव कार्य करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया। कड़िया जी का मार्गदर्शन हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा उत्साह और ऊर्जा देने वाला होता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
