बुधार को रांची पुलिस ने हनीट्रैप मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मुंबई के मल्टी नेशनल कंपनी के बड़े अधिकारी मेहुल साह को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूले थे. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. सूचना पर रांची पहुंची मेहुल की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
चार आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक मेहुल साह मुंबई की मल्टी नेशनल कंपनी(MNC) के बड़े अधिकारी है. सोशल मीडिया के जरिए उनकी दोस्ती जमशेदपुर की श्वेता से हुई. इस दौरान श्वेता ने उनसे लाखों रुपए लिए. कुछ वक्त बात वह मेहुल से दूरी बनाने लगी. इस दौरान वह रांची आ गई. जहां उसने मेहुल को फंसाने की प्लानिंग की. इसी क्रम में वह अपना न्यूड वीडियो बनाकर मेहुल को भेजी और उसे रांची मिलने के लिए बुलाया. रांची के बड़े होटल में दोनों ठहरे जहां श्वेता ने मेहुल का न्यूड वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर 50 लाख की डिमांड की. जिसे अधिकारी ने दे दिया. इसके बाद श्वेता और पैसे मांगने लगी. इसको लेकर दोनों के बीच होटल में ही झगड़ा हो गया. यह लड़ाई एयरपोर्ट तक चली गई जहां श्वेता अपने तीन साथियों के साथ मेहुल की पिटाई करने लगी. इसी दौरान पुलिस की नजर उसपर पड़ी और उन्होंने सभी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद मामला सामने आया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
