कम कीमत पर अधिक डेटा उपलब्ध करा रही है कंपनी- रिपोर्ट
• सबसे लोकप्रिय 799 रु वाले प्लान को बंद करने का कंपनी ने खंडन किया
• किफ़ायती और सुविधाजनक रिचार्ज प्लान अभी जारी रहेंगे – जियो
रांची: रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों की तुलना में अभी भी सबसे सस्ते बने हुए हैं। एनालिस्ट हाउस बीएनपी पारिबास ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हालिया टैरिफ में किए गए बदलावों के बावजूद जियो के लोकप्रिय प्लान्स सस्ते होने के साथ अधिक डेटा भी उपलब्ध करा रहे हैं।
रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि टेलीकॉम सेक्टर की तीनों बड़ी कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के एंट्री लेवल प्लान्स अब 299 रु के हो गए है। पर रिलायंस जियो के ग्राहकों को एक जैसी कीमतों के बावजूद अधिक डेटा मिल रहा है।
बीएनपी पारिबास ने एक टेबल जारी कर बताया है कि कीमतों के हिसाब से देंखे तो 299 रु वाले 28 दिनों के प्लान में रिलायंस जियो 1.5 जीबी डेटा रोजाना उपलब्ध कराता है। वहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 299 रु में सिर्फ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन ही ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए देते हैं।
इसे दूसरी तरह से देखें तो जहां रिलायंस जियो 28 दिनों के 1.5 जीबी प्लान के लिए 299 रु ले रहा है वहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया समान अवधि के 1.5 जीबी प्लान के लिए 50 रु ज्यादा यानी 349 रु चार्ज कर रहे हैं।
इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय प्लान्स मे से एक 84 दिनों वाले 1.5 जीबी प्रतिदिन के प्लान के लिए जहां एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 859 रु ले रहे हैं। वहीं जियो इसी तरह के प्लान के लिए 60 रु कम यानी मात्र 799 रु ही ग्राहकों से ले रहा है।
इसी 799 रु वाले रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान को बंद करने की खबरें आई थी, जिसका कंपनी ने खंडन किया है। एक बयान में कंपनी ने जानकारी दी है कि “799 रु वाला प्लान फ़ोनपे, गूगल पे, पेटीएम सहित कई लोकप्रिय पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर तो इसे रिचार्ज कराया ही जा सकता है। जियो हर ज़रूरत के हिसाब से किफ़ायती और सुविधाजनक रिचार्ज विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।“
#jio #रिलायंस #वोडाफोन #idea #एयरटेल #Airtel
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
