मोरहाबादी मैदान में अहिंसा रन 31 मार्च को, पंजीकरण शुरू

झारखंड
Share Now



रांची: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) संस्था की ओर से आगामी 31 मार्च को मोरहाबादी मैदान में अहिंसा रन का आयोजन किया जा रहा है। रन सुबह 5:30 बजे से प्रारंभ होगी। इस अहिंसा रन के लिए पंजीकरण का प्रारंभ हो गया है। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, सरोज पांड्या ,कुणाल जैन, देवेश जैन, अनंत जैन एवं खेल संयोजक सोनम पटोदी इस आयोजन को सफल बनाने में जोर शोर से लगे हुए है। टीम के सदस्य विभिन्न संस्थाओं से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। इसे लेकर संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल सदर अनुमंडल पदाधिकारी उर्त्कष कुमार, एडीएम राजेश्वरनाथ आलोक से मिलकर उन्हे रन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।अहिंसा रन को लेकर उन्होनें प्रशासन की ओर से मिलने वाली व्यवस्था को उपलब्ध कराने की बात कही।

अध्यक्ष ने बताया कि अहिंसा रन झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन कर देख रेख में हो रहा है। अहिंसा रन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए तीन तरह के दायरे तय किये गये है। इसमें 10 किलोमीटर की दौड़ में महिला और पुरूषों के लिए प्रथम स्थान पर आने वाले को 21 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 15 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिये जायेंगे।

वहीं पांच किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 11 हजार, द्वितीय 7100 और तृतीय को पांच हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 45 वर्ष से उपर के महिला और पुरुष प्रतिभागियों  में 10 किलो मीटर दौड़ में  प्रथम स्थान पाने वाले को 21 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को 15 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपये और तीन किलो मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले को 7100 रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *