बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन
का इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

कारोबार झारखंड
Share Now



रांची: बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन झारखंड राज्य इकाई द्वारा राज्य में तैनात अपने अधिकारी सदस्यों के लिए इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच का आयोजन 17 मार्च रविवार को धनबाद अंचल और जमशेदपुर अंचल के बीच जेके इंटरनेशनल स्कूल, अगरू, रातू में किया गया। मैच उद्घाटन महासचिव काॅमरेड सुनील लकड़ा और अध्यक्ष कॉमरेड अमित कुमार द्वारा किया गया। दोनों अंचल के बीच हुए कड़े मुकाबले में जमशेदपुर अंचल विजयी हुआ।

बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन झारखंड राज्य इकाई के महासचिव काॅमरेड सुनील लकड़ा, अध्यक्ष कॉमरेड अमित कुमार और उपाध्यक्ष कॉमरेड बेंजामिन मुर्मू द्वारा विजयी टीम जमशेदपुर अंचल को इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट – 2024 की ट्राॅफी तथा रांची अंचल के आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह और इकाई के उप महासचिव कॉमरेड मनीष नारायण ने उप विजेता की ट्राॅफी धनबाद अंचल को सुपुर्द किया। विजेता और उप विजेता के टीम के सदस्यों को इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

नाबाद 104 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले जमशेदपुर अंचल के नीरज कुमार को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब से नवाजा गया। जमशेदपुर अंचल के रवि प्रकाश पांडेय को बेस्ट बोलर की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

15 ओवर के मैच में टाॅस जीतकर धनबाद अंचल की टीम ने बैटिंग का निर्णय लिया और 9 विकेट खोकर  144 रन बनाया। जवाब में जमशेदपुर अंचल की टीम शुरुआती दो झटके के बाद संभली और एक ओवर शेष रहते 4 विकेट खोकर 146 बनाकर विजयी हुई।

मैच का मुख्य संयोजन अरूण कुमार और संचालन रांची अंचल के सहायक महासचिव हरिश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मो. अली हसन और निपुण गुप्ता द्वारा किया गया।

मौके पर महासचिव कॉमरेड सुनील लकड़ा, अध्यक्ष कॉमरेड अमित कुमार, उपाध्यक्ष काॅमरेड बेंजामिन मुर्मू, उम महासचिव कॉमरेड मनीष नारायण, वरूण कुमार, भरत लाल ठाकुर, सत्य प्रकाश, विकास भगत,  मनीष कुमार, रंजन जयसवाल, मुकेश कुमार सिन्हा, सुनील रावत विशेष रूप से उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *