रांची: श्री श्याम मंडल, रांची के 60 सदस्यों का दल सोमवार को राजस्थान स्थित खाटू धाम में अत्यन्त श्रद्धा सहित श्याम निशान ( ध्वजा ) श्री श्याम प्रभु को अर्पित किये। खाटू धाम से 20 किलोमीटर पहले रिंगस धाम में स्तिथ गौ शाला में सभी निशानों ( ध्वजा ) की श्रद्धा पूर्वक पूजन एवम आरती के पश्चात सभी श्याम भक्त श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन निशानों को कन्धे पर उठाकर खाटू धाम के लिए चल पड़े।
20 किलोमीटर तक श्याम प्रभु की मस्ती में झूमते – नाचते , रंग गुलाल तथा श्याम प्रभु के भजनों का आनन्द लेते हुए भक्तों का दल करणी माता के यहां विश्राम कर खाटू स्थित श्री श्याम प्रभु के मुख्य मन्दिर पहुंचा।
श्री श्याम दरबार पहुंच कर अत्यन्त श्रद्धा एवम भक्तिमय वातावरण में श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच श्री श्याम प्रभु व बजरंगबली को निशान ( ध्वजा ) अर्पित कर सभी ने श्याम प्रभु के मनोहरी स्वरूप के दिव्य दर्शन कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की।
खाटू धाम में निज निवास पर अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर संकीर्तन के पश्चात धाम में विश्राम कर 12 मार्च 2024 को श्री सालासर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस श्री श्याम निशान ( ध्वजा ) पद यात्रा को सफल बनाने में विवेक ढांढनीयां, विक्रम परसरामपुरिया , काली शर्मा, कौशल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, नितेश केजरीवाल, धीरज बंका व जीतेश अग्रवाल का सहयोग रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
