पांच दिन में उमड़ी तीन लाख से ज्यादा की भीड़
रांची: मोरहाबादी मैदान में जेसीआई रांची द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव 2024 के 5वें दिन तक 3 लाख से अधिक लोग एक्सपो का हिस्सा बने। रांचीवासियों ने शॉपिंग के साथ-साथ मनोरंजन और दैनिक प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया।
5वें दिन टॉक शो का आयोजन हुआ, जिसमें बीएनआई के अंकित जैन ने युवाओं को प्रेरित करते हुए अपनी सफलता के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को नए अवसरों का लाभ उठाकर बड़ी सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, ओसम डेयरी के सीईओ अभिनव ने भी अपने सफर की कहानी सुनाई, जिसमें उन्होंने ज़ीरो से शुरू करके अपने ब्रांड को स्थापित करने की चुनौतियों और उपलब्धियों का वर्णन किया।
योग प्रतियोगिता में 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों में काफी उत्साह देखा गया। एक्सपो का समापन समारोह कल होगा। जिसमें जेसीआई इंडिया के अध्यक्ष जेएफएस एडवोकेट राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
