जमीन लूट,रंगदारी और दबंगई पहचान है अंबा प्रसाद और उनके परिवार का : आदित्य साहू

राजनीति
Share Now

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने बड़कागांव विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री प्रसाद प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर सुश्री अम्बा प्रसाद सहित राज्य के सत्ताधारी गठबंधन पर हमला बोला।

प्रेस को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी ,पोषक एवम संरक्षक है।कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहे सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी सभी आज जमानत पर हैं। सबके खिलाफ भ्रष्टाचार ,घोटालों के गंभीर आरोप हैं।

राज्य में भी कांग्रेस पार्टी का यही हाल है। चाहे झारखंड आंदोलन को खरीदने का हो या हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाकर राज्य के जल,जंगल,जमीन,खान खनिज,नौकरी ,सब को लूटने ओर लुटवाने का।सभी में कांग्रेस पार्टी का साथ है।

आज राज्य में खनिज,बालू,जमीन की लूट ईडी की कारवाई में उजागर हुआ है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं।कांग्रेस पार्टी और झामुमो ,राजद इनके भ्रष्टाचार के समर्थन में खड़े है।क्योंकि ये सभी आपस में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

कांग्रेस के विधायक अम्बा प्रसाद के यहां ईडी की छापेमारी हुई तो बचाव में अंबा प्रसाद अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं।सोते जागते राज्य के सत्ताधारी दलों को भाजपा का भय सता रहा है।और होना स्वाभाविक है क्योंकि मोदी जी ने स्पष्ट कहा है कि ना खायेंगे ,ना खाने देंगे।

आगे उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज हुई है तो भ्रष्टाचारी बिलबिला रहे हैं।अंबा प्रसाद के घर कल ईडी की छापेमारी हुई तो उनको भाजपा ही याद आने लगी।उन्हे अपना और अपने परिवार का रिकॉर्ड याद करना चाहिए। कि कैसे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 15वर्षों से आतंक ,जमीन लूट,भ्रष्टाचार का पर्याय बना हुआ है।

उन्होंने प्रदेश कार्यालय में प्रोजेक्टर पर एक वीडियो में दिखाया कि कैसे पलानी, पतरातु के कयूम अंसारी और निजाम अंसारी की जमीन लूटी गई।

दबंगई का आलम यह है कि पुलिस प्रशासन भी इनके सामने नतमस्तक हैं।पुलिस जब अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करती है तो इनके समर्थक थाना से ट्रैक्टर को जबरदस्ती छुड़ा ले जाते हैं।पूरा क्षेत्र और झारखंड जानता है कि इनके माता,पिता से लेकर अंबा प्रसाद तक कैसे क्षेत्र में आतंक के पर्याय बने हुए हैं।एनटीपीसी,कोयला बालू ,जमीन की लूट ही इनकी पहचान है।

जहां तक भाजपा को इनसे लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने केलिए संपर्क की बात है तो इस बात को अम्बा प्रसाद प्रमाणित करें कि कब किसने इस संबंध में बात की। ये तो स्वयं पिछले दिनों यशवंत सिन्हा जी से मिल कर चुनाव की चर्चा कर रही थी ।जिसकी तस्वीर मीडिया में छपी थी।

कहा कि जहां तक आरएसएस का सवाल है तो उन्हें जानना चाहिए कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी सांस्कृतिक संगठन है। अंबा जी ईडी की कार्रवाई पर पर्दा डालने केलिए अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह एवम प्रवक्ता रमाकांत महतो,अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *