रांची/नामकुम:- नामकुम प्रखण्ड में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने रामपुर रिंग रोड के पास पथ प्रमंडल, राँची अन्तर्गत दुर्गा सोरेन चौक से रामपुर रिंग रोड फोरलेन डिवाईडर कैरिजवे चौड़ीकरण कार्य (पुलों के निर्माण सहित), जय प्रभा कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय टाटीसिलवे के पास विधायक मद से शौचालय निर्माण कार्य एवं जिला योजना अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत आरा सिधाटोली में विभिन्न गलियों में 2470 फीट पी.सी.सी. पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मौके पर उपस्थित विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आज तीन महत्वपूर्ण योजनों की शिलान्यास किया गया। रामपुर रिंग रोड से दुर्गा सोरेन चौक जो टाउन को जोड़ती है उसकी फोरलेन होना अति आवश्यकता थी। आये दिन दुर्घटना होते रहता है। फोरलेन बन जाने से कम दुर्घटना होगा। विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य को करने का सख्त हिदायत दी। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख आशा कच्छप, अशोक कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सतीश पंडा, रमेश पाण्डेय, माधो कच्छप, मेरी तिर्की, विजय टोप्पो, अर्चना मिश्रा, सुनील उरांव, मुखिया सरस्वती देवी, मुखिया लक्ष्मी देवी, पंसस कल्याण लिण्डा, पंसस करण मुण्डा, पंसस गुरुसहाय मुण्डा, मंगरा कच्छप, मदन टोप्पो, राजेश सिंह मुण्डा, लक्ष्मण लकड़ा, कृष्णा गोप, मीनू सिंह, तेलोस्फोर मिंज, किष्टो कुजूर, मंगल मुंडा, खुदिया कच्छप, अरविंद लोहरा, महेश्वर महतो, अंजू लकड़ा, अनु बेक, पंचु तिर्की, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
