रांची: “जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया“ के नारे के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन विशाल रैली के आयोजन के साथ मुंबई में संपन्न हुआ। जिसमें “इंडिया“ के नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
यात्रा समापन के अवसर पर आयोजित रैली के समापन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने देश की जनता के प्रति यात्रा एवं जननायक राहुल गांधी के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता के लिए आभार प्रकट किया।
श्री ठाकुर ने कहा कि हम जनता के आभारी हैं जिन्होंने इस यात्रा के लिए अपने समर्थन को मजबूती से बनाए रखा और देश में जारी लूट- खसोट,भ्रष्टाचार, अन्याय के खिलाफ मुखर होकर आगे आकर संघर्ष करने का हौसला दिखाया। उन्होंने कहा कि इसे हम न्याय यात्रा का सांकेतिक समापन मानते हैं। देश की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ और उनके चेहरे से झूठ का नकाब उतरने तक हमारा संघर्ष न्याय के लिए अनवरत जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से कहा कि “एक राजा की जान तोते में बसी थी उसी तरह इस राजा की जान भी ईवीएम मे बसी है,अगर ईवीएम और वीवीपैट की पर्ची का मिलान हो जाए तो शायद इस राजा की जान भी चली जाएगी। यह पूरी तरह सत्य है और इस सच के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ती रहेगी। श्री ठाकुर ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का यह चुनाव आखिरी मौका साबित हो सकता है अगर हम इस बार चुके तो इस चुक की भरपाई नहीं हो सकती।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
