रांची: केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा में काला कानून के रूप में पेश किए गए “संविधान संशोधन विधेयक 2025” के विरोध में आज दिनांक 21 अगस्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के द्वारा रांची अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे हुए पुतला दहन कार्यक्रम मे रांची जिला के सभी स्तर के नेतागण और कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
मौके पर मुस्ताक आलम ने कहा आपने देखा कि लोकसभा मे जो काला कानून के रूप मे जो विधेयक लाया गया है ये लोकतंत्र पर हमला है। यह पूरी तरह विपक्षी दलों को टारगेट करने के लिए किया जा रहा है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। जबतक ये काला कानून वापस नहीं लिया जाता है, हमारा विरोध जारी रहेगा। और इसी के विरोध मे आज झामुमो रांची जिला समिति के द्वारा हमलोग पुतला दहन कर रहे हैं।