11 साल बाद प्रेमिका हुई बेवफा… तो प्रेमी ने दुनिया को कहा अलविदा

11 साल बाद प्रेमिका हुई बेवफा… तो प्रेमी ने दुनिया को कहा अलविदा

अपराध झारखंड
Share Now

झारखंड में प्रेम में विफल हुए युवक ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से सुसाइट नोट मिला है जिसमें उसने अपने 11 साल के प्रेम का जिक्र कर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए प्रेमिका और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है. युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह 11 वर्षों से मोहल्ले की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में था दो महीने पहले उसे किसी और युवक से प्यार हो गया. जिससे मैं बहुत परेशान हूं. उसके परिजन भी कॉल कर गालियां देते है और मारने की धमकी देते है. मैं शादी के लिए बोला उसके बाद वो मुझे टॉर्चर करने लगे. इसलिए मैं इस दुनिया से जा रहा हूं.

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

मामले को लेकर मृतक विशाल के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और जल्द ही लड़की को गिरफ्तार करने की मांग की है. मृतक के परिजन का कहना है कि सुसाइट किए हुए तीन दिन होने को है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है इसके लिए उन्होंने एसएशपी से न्याय की गुहार लगाई है. विशाल की बहन का कहना है कि जब उसके लड़की के परिजनों से शादी की बात करने गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. उसके बाद उसे रोज टॉर्चर किया जाता था जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली. घटना जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र की नामदा बस्ती की है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *